लोहरदगा: शहरी क्षेत्रों में 5:30 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, सहायक विद्युत अभियंता के प्रयास से बिजली बहाल
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कई क्षेत्रों में रविवार को बिजली व्यवस्था 5:30 घंटे के लिए बाधित रही । इसकी जानकारी बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप ने दी। उन्होने बताया कि पीएचईडी फीडर लाइन में आने वाले पेड़ों की छंटाई को लेकर सुबह नौ बजे से रविवार दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद रखा गया । इस क्षेत्र में पेड़ की टहनी 11 000 वोल्ट की वायर...