लोहरदगा: लोहरदगा के डीसी ऑफिस, कुटमू और शांति नगर में आज 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, विद्युत विभाग ने दी जानकारी
लोहरदगा विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी अंजू कश्यप ने रविवार सुबह 6 बजे जानकारी दी है कि आज 16 फरवरी 2025 रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती का कारण पीएचडी विभाग द्वारा पेड़ों की शाखाएं काटने का कार्य बताया गया है। यह कार्य डीसी ऑफिस क्षेत्र, कुटमू, और शांति नगर पतरा टोली में किया जाएगा।