राजगीर: अहियाचक गांव से चार साइबर ठग गिरफ्तार, नगद, लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, चेकबुक और पासबुक बरामद
Rajgir, Nalanda | Oct 28, 2024 कतरीसराय थाना क्षेत्र के अहियाचक गांव से पुलिस टीम ने नगद, लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, बैक चेकबुक व पासबुक के साथ चार साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने राजगीर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे प्रेस वार्ता में यह खुलासा किया.