गोविंदगढ़: नंगली मेघा में अंजुमन शिक्षा विकास समिति ने भरा 56वां भात, बेटी की शादी में बना सहारा, भाईजान बने मामा
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के नंगली मेघा गांव में शनिवार को दोपहर एक बजे अंजुमन शिक्षा विकास समिति द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए 56वां भात भरा गया। यह आयोजन एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग के उद्देश्य से किया गया। जानकारी के अनुसार, देशराज राजपूत आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनकी चार बेटियां हैं।