दतिया नगर: नगरवासियों ने बम बम महादेव पार्क की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को दिया शिकायती आवेदन पत्र
कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया गया कि एक मात्र पार्क बम बम महादेव मंदिर के पास स्थित है जो नगरपालिका परिषद दतिया की अधीन है पार्क में शहर के सेकंडों की संख्या में वृद्धजन.युवाजन एवं महिलाएं एवं बच्चे प्रात:काल प्रतिदिन घूमने एवं योगा करने आते हैं तथा उक्त पार्क में प्रतिदिन आचार्यगण योग शिविर संचालित करते हैं, पार्क लम्बे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार हैं ।