श्री करणपुर: श्रीकरणपुर क्षेत्र में पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 6, 2026
श्रीकरणपुर क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सोमवार रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।