हुज़ूर: भोपाल में बदमाशों का आतंक, पार्षद कार्यालय के सामने बाइक में लगाई आग
Huzur, Bhopal | Jun 11, 2025 भोपाल में बदमाशों का आतंक, पार्षद कार्यालय के सामने बाइक में लगाई आग। तीन बदमाश वहां पर मौजूद थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश के चलते यह पूरा मामला बताया जा रहा है जिसके तहत बाइक में आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के घर पर यह बदमाश पहले भी हमला कर चुके हैं। गौतम नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।