अतरौलिया-दुधारा मार्ग पर तेज आंधी और बारिश के दौरान सवारियों से भरी एक टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और लेखपाल संघ के मंत्री जितेंद्र कनौजिया ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा टेम्पो को भी सुरक्षित कर लिया।