पलिया: बोझवा गांव के युवक ने शराब के नशे में किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम
आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 लखीमपुर खीरी जिले के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा गोविंद ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका भतीजा राजा पुत्र स्वर्गीय संजय निवासी गांव बोझवा कोतवाली क्षेत्र पलिया का निवासी था। जहां मृतक शराब का आदी था। वहीं बीते दिवस शराब के नशे में मृतक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।