श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ कस्बे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, आड़सर बास से हुई बाइक चोरी
श्रीडूंगरगढ कस्बे में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है, जो चोरी कर वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। बीती रात आड़सर बास क्षेत्र में एक मकान के आगे खड़ी बाइक चोरी हो गई। शिवधोरा आड़सर बास निवासी श्रवण कुमार पुत्र सीताराम सारस्वत ने पुलिस को परिवाद देकर बताया कि उसकी बाइक नंबर OD 33 X 6881 देर रात घर के सामने खड़ी थी, जो कुछ देर बाद गायब मिली।