गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में बलात्कार, पुलिस ने फरार आरोपी किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। 17 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 के एक गंभीर बलात्कार के प्रकरण में आरोपी नीतू पारदी ग्राम बिलाखेड़ी हाल निवास हड्डीमिल गुना फरार था। जिसका न्यायालय से गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 16 जून को सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी और उसके साथियों पर प्रकरण दर्ज हुआ था।