खिरकिया: ग्राम चारुवा में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने किया धरना
Khirkiya, Harda | May 18, 2026 खिरकिया विकासखंड की चारुवा ग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 7 से 11 तक के रहवासियों ने पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। आज 18 मई दोपहर 2 बजे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों से इन वार्डों में नियमित जलापूर्ति बंद है।