जगदीशपुर: मनोहरपुर: गोलीबारी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कट्टा बरामद
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर नवटोलिया गांव में बीते 19 मार्च को हुए गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड के नामजद आरोपी सन्नी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नजानकारी के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।