हुज़ूर: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत योजना 2.0 के तहत ₹582.32 करोड़ के कार्यों का किया भूमि पूजन
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2025 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत योजना 2.0 के तहत 582.32 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र बांटे और सफाई मित्रों का सम्मान किया| सीएम ने कहा की मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल,स्वास्थ्य और निकासी पर ध्यान देना सरकार की प्राथमिकता है|