पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में राजस्थानी श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी
रविवार 4:00 शांतिकुटी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने विशेष धार्मिक आयोजन करते हुए मां नर्मदा को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की ।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिमास में स्नान , दान , जप , तप और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है । यही कारण है कि इन दिनों अमरकंटक में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है