कांके: रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित
Kanke, Ranchi | Apr 23, 2026 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार रांची, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर पारा 43°C तक पहुंचने की संभावना है।