रघुराजनगर नगरी: मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मंडल ने लगाया शिविर, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को 6 घंटे में मिला 227 यूनिट रक्त
सतना। मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मंडल द्वारा शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को 6 घंटे में 227 यूनिट रक्त मिला है। बाबा गुरबचन सिंह जी की पुण्य स्मृति में लगाए गए शिविर की औपचारिक शुरुआत महापौर योगेश ताम्रकार ने किया। कृष्ण नगर स्थित निरंकारी भवन में सुबह 9 बजे से ही रक्त दाताओं का तांता लगा था।