झांसी: राजापुर गांव में किसान के घर पर चोरों ने अलमारी तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए, पिता और पत्नी सोते रहे
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में एक किसान के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित हिरदेश ने लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके परिवार को रिश्तेदारी में एक शादी में जाना था जिसको लेकर घर पर तैयारी चल रही थी पूरा जेवर और कैश अलमारी में रखा हुआ था रात में हिरदेश खेत पर फसल की रखवाली करने गया था ।