चाचौड़ा: मालोनी गांव में पार्वती घाट पर अनियंत्रित पलटी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक्टर पर बैठे तीन सगे भाई बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल
Chachaura, Guna | Jun 20, 2026 चाचौड़ा तहसील के चाचौड़ा थाना के मालोनी गांव में पार्वती घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गए। 20 जून दोपहर को सामने आए वायरल वीडियो में घटना 19 20 जून रात की बताई गई है। मालोनी गांव निवासी सगे भाई बाल बाल बचे हैं सुरक्षित है। जेसीबी मशीन से रात में एकजुट ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को खाई से निकाला। टूटफूट से काफी नुकसान हुआ है।