गढ़वा: गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के कांडी बाजार में बाइक से गिरने से एक युवक घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 13, 2024 गढ़वा मझिआँव थाना क्षेत्र के करकटा गांव निवासी वेलास राम कांडी में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह दावा करने के लिए अपने घर से कांडी गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान कांडी में ही मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया।