रादौर: अलीपुरा और अंटावा गांव के दो युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा डिपोर्ट किए गए हरियाणा के करीब 50 युवाओं में से रादौर थाना क्षेत्र के भी दो युवा शामिल हैं। ये दोनों युवा गांव अलीपुरा और अंटावा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों युवाओं को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद रादौर पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।