बालोद: 50% मानदेय बढ़ाने और NHM में संविलियन की मांग को लेकर मितानिनों ने किया धरना, सरकार को याद दिलाई मोदी की गारंटी
Balod, Balod | Jun 26, 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर की मितानिनों ने नया बस स्टैंड परिसर में धरना-प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।