कटनी ग्रामीण: बरहटा में गूंजा नंद के आनंद भयो: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
ग्राम पंचायत बरहटा में विश्वकर्मा परिवार द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का महत्व बताते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं।