किशनगंज: भंवरगढ में आंधी के कहर से टीनशेड गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, कई घायल
जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे मिली बीती रात आई तेज आंधी ने एक मासूम की जान ले ली। घर के आंगन में सो रही 8 वर्षीय ज्योति पर अचानक टीनशेड और पाइप गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी कमल सिंह मौके के लिए रवाना हो गए।