बेहट: मीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
-थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ ही मौत के कारणों का जांच शुरू के दी है। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई इसका सही पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा लेकिन मौत का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।