गुना नगर: जिले में लोगों के खोए और गुम हुए ₹15 लाख के 65 मोबाइल गुना पुलिस ने खोज निकाले, पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने लौटाए
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्र में लोगों के कोई और गुम हुए मोबाइल पुलिस ने खोज लिए हैं। 3 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ 15 लाख रुपए के खोजे गए 65 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। साथ ही लोगों को सैफ क्लिक 2026 अभियान के तहत साइबर ठगी और इससे बचाने को लेकर जागरूक किया गया।