बक्सर: तियरा गांव में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद, बक्सर में एसपी ने किया पीसी
Buxar, Buxar | Jan 28, 2025 बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव स्थित पोल्ट्री फाॅर्म में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बक्सर स्थित अपने कार्यालय में एसपी शुभम आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 25 जनवरी को शाम लगभग 6:30 बजे रामजी राम के पोल्ट्री फॉर्म से चोरी हुई थी।