हज़ारीबाग: हजारों ब्राह्मणों का शक्ति प्रदर्शन! 8 सूत्री मांगों को लेकर आयुक्त कार्यालय तक महापदयात्रा
हजारीबाग में ब्राह्मण समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन। कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण महासमिति के नेतृत्व में हजारों लोग मिशन अस्पताल से पदयात्रा निकालकर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति, मंदिर पुजारियों को मानदेय, परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश, गीता पाठ, संस्कृत विश्वविद्यालय और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड समेत 8 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।