अनूपपुर: समतपुर चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
समतपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो घंटे से बिजली विभाग को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। लोगों ने जल्द मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।