छतरपुर नगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौनी पिपरा निवासी संगीता प्रजापति (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने आज 13 मई सुबह करीब 11:30 बजे गेहूं में रखने वाली कीटनाशक सल्फास की गोली का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।