लोहरदगा: लोहरदगा में 30 मई को इंटक का महाधिवेशन, चंदवा-लातेहार से ट्रक मालिक और श्रमिक होंगे शामिल
30 मई को लोहरदगा में आयोजित होने वाले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लोहरदगा- गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक अहम बैठक एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मिनहाज ने की, जिसमें महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।