गैरतगंज: भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक का आयोजन गुरुवार शाम 4 बजे के आसपास किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी राजो मालवीय उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह