खिजरसराय: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंकने का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंकने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जहानाबाद जिले के गराई बीघा गांव से की गई। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी खिजरसराय स्थित एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।