बेगूसराय: आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर देह व्यापार, पुलिस ने कई लड़कियाँ बरामद की
बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां ऑर्केस्ट्रा में डांस के बहाने हरियाणा की एक युवती को बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लड़कियों को रेस्क्यू किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।