सदर: लाट सरैया इमामबाड़े से निकला शोहदाए कर्बला के 72 ताबूतों का जुलूस
वाराणसी। मोहर्रम के अवसर पर लाट सरैया स्थित इमामबाड़े से शोहदाए कर्बला की याद में 72 ताबूतों का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।