झाझा: सतीघाट गांव में जीविका फॉर्म को लेकर विवाद, गर्भवती महिला सहित चार लोग हुए घायल
Jhajha, Jamui | Oct 6, 2025 जीविका के तहत महिलाओं को मिलने वाले दस हजार रुपए के फॉर्म भरने को लेकर सतीघाट गांव में सोमवार की दोपहर 12 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में कराया गया। एक पक्ष से शमसुद्दीन, उसकी पत्नी खुशनारा खातून और बेटा शमशाद घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष स