झाझा: रजला गांव में झाझा पुलिस ने पानी की टंकी में छिपे फरार वारंटी को धर-दबोचा, वीडियो आया सामने
Jhajha, Jamui | Oct 5, 2025 पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। रविवार को शाम 6 बजे थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रजला गांव निवासी बहादुर यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए अपने घर की छत पर लगे पानी की टंकी में छिप गया। पुलिस ने पानी टंकी के आसपास पानी अधिक गिरा होने पर शक किय