#प्रयागराज में नशेड़ियों का जमावड़ा, कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रहा नशे का सिलसिला!
_______{ दिनांक 18 सितंबर 2026__
_______{ दिन शुक्रवार }___________
#प्रयागराज। थाना शाहगंज क्षेत्र में नशे का सेवन करने वालों का जमावड़ा स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। डॉ. काटजू रोड स्थित समीरा होटल के बगल वाली गली में कथित तौर पर इंजेक्शन के जरिए नशा करने वालों की मौजूदगी अक्सर देखी जाती है।
#वहीं, काल्विन अस्पताल के गेट नंबर-1 के बाहर भी छोटे बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक के द्वारा सुलेशन एवं व्हाइटनर जैसे पदार्थों का नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह नशीले पदार्थों का सेवन किए जाने से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।
#स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाहगंज पुलिस द्वारा नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।
#इसके बावजूद कुछ लोग कार्रवाई के बाद दोबारा उन्हीं स्थानों पर पहुंच जाते हैं और नशे का सेवन करते दिखाई देते हैं।
लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों पर रोक लग सके और खासकर कम उम्र के बच्चों को इस तरह की गतिविधियों से दूर रखा जा सके।
#हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो नशेड़ी भाग निकले और एक नशेड़ी रिक्शा लेकर भाग निकला।
#prayagraj #shahganj #DrkatjuRoad #viralpostnonfollowerseveryone #viralvideoeveryonepleaslikecomentfollow #highlightseveryone #viraleveryonenonfollowers #facebooknonfollowers #viralnonfollowers #digitalcreator #photooftheday