गौरा गांव में सर्प दंश से मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत, 6 दिनों से चल रहा था इलाज
Sadar, Varanasi | May 18, 2024 गौर गांव के डीह बस्ती मे बीते सोमवार को एक 4 साल के बच्चे के खेलते समय सर्प ने दंश लिया था। जिसके 6 दिन बाद बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को रितिक राजभर (4) वर्ष पुत्र सुनील राजभर निवासी गौर (डीह) निवासी अपने घर के बाहर खेल रहा था कि तभी एक विषैले सर्प ने दंश लिया। बच्चे ने रोते हुए घर वालों को इसकी जानकारी दी।