लहुराबीर स्थित कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी के नामांकन एवं रोड शो पर दर्ज कराया आपत्ति
Sadar, Varanasi | May 18, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 मई को रोड शो एवं 14 को नामांकन किया गया था। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। अजय राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोड शो में करोड़ों रुपए का फूल बरसाया गया जो की आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।