डंडा: मवेशी को बचाने में पलटी मोटरसाइकिल, पिता-पुत्र घायल
Danda, Garhwa | Apr 11, 2026 डंडा-गढ़वा रोड में बिरहा के पास शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों में डुमरिया गांव निवासी 78 वर्षीय रामनाथ तिवारी और उनके 35 वर्षीय पुत्र आलोक तिवारी शामिल हैं। बताया गया कि सड़क पर एकाएक सामने आए एक मवेशी को बचाने में यह घटना घटित हुई है।