कर्वी: चित्रकूट के रामघाट के पास बंदर से टकराकर बाइक सवार दो लोग गिरे, दोनों घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
चित्रकूट के रामघाट के पास आज सोमवार की शाम 4:00 बजे बंदर से टकराकर बाइक सवार श्याम सुंदर और रवि प्रकाश निवासीगण नारायणपुर कर्वी घायल हो गए। दोनों बाइक से रामघाट से नारायणपुर आ रहे थे, तभी बाइक के सामने बंदर आ जाने से यह हादसा हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्यामसुंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।