कर्वी: कर्वी तहसील सभागार में DM और SP की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आई 54 शिकायतें, 10 का मौके पर हुआ निस्तारण
कर्वी तहसील सभागार में आज सोमवार की सुबह 10:00 बजे से जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें आज कुल 54 शिकायतें पहुंची है जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। और शेष बची शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।