कर्वी: कर्वी के पिपरावल पुल के पास ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कर्वी के पिपरावल पुल के पास आज सोमवार की दोपहर 12 बजे ट्रेन से गिरकर कर युवक लखन पुत्र कामता प्रसाद निवासी गोल तालाब का एक पैर कट गया। परिजनों ने बताया कि लखन आज सोमवार की सुबह घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था।और उन्हें 12 बजे लोगों द्वारा लखन के ट्रेन से गिर जाने की जानकारी मिली है। वहीं लखन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।