कर्वी: भरतकूप में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
भरतकूप में शराब के नशे में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग रोहित और उसके 7 साथियों ने व्यक्ति देवीदयाल पुत्र मतोला के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि वह मेडिकल से दवा लेकर आ रहा था, तभी उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित देवी दयाल का आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।