पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5 लीटर शराब से भरा गैलन किया बरामद
पीलीबंगा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हथकढ़ शराब से भरा एक गैलन बरामद किया है।पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देती है बताया कि आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल बलतेज सिंह मय एक टीम गस्त पर थे इस दौरान अमरपुरा ढाणी निवासी आरोपी करनैल सिंह टीम को देखकर 5 लीटर हथकढ़ शराब से भरा गैलन छोड़कर फरार हो गया।