फतेहाबाद: डौकी के ग्राम मुटनई में चल रही भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब
Fatehabad, Agra | May 29, 2026 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम मुटनई में चल रही भागवत कथा में इन दिनों जन सैलाब उमड़ रहा है। अधिक मास में चल रही भागवत कथा का अपना अलग ही महत्व है । भागवत कथा को सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्तगण पंडाल में पहुंच रहे हैं।