सांगानेर: जयपुर की लालकोठी थाना पुलिस ने हरियाणा से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर की लालकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश मोसिम खान को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था और जयपुर शहर में एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदातों में वांछित था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।