मेरठ: लालकुर्ती में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने आरोपी को छुड़ाया, 3 महिलाएं सहित 4 गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jun 2, 2026 मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गैर जमानती वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान उसके परिजन और समर्थक पुलिस के सामने आ गए। आरोप है कि महिलाओं की भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर भगा दिया।