बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में केवट मांझी भोई समाज ने मछली व्यापार पर लगी रोक हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
केवट मांझी भोई समाज ने मछली व्यापार पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे वर्षों से मछली क्रय-विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन 15 जून से प्रशासन और मत्स्य विभाग की ओर से लगाई गई रोक के कारण उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है।